रांची
टीम sportsjharkhand.com |
20 से 30 दिसंबर 2022 तक भुवनेश्वर में हॉकी इंडिया द्वारा आयोजित क्वालीफाई खेलो इंडिया यूथ गेम अंडर-18 महिला और पुरुष 2022 हॉकी प्रतियोगिता के लिए झारखंड सरकार के खेल विभाग के सहयोग से हॉकी झारखंड का विशेष प्रशिक्षण शिविर 10 दिसंबर से रांची में आयोजित की गई है। इस प्रशिक्षण शिविर में 29 नवंबर को रांची में हॉकी झारखंड द्वारा आयोजित ट्रायल से महिला वर्ग के 25 खिलाड़ी और पुरुष वर्ग के 25 खिलाड़ी चयनित किए गए।
विशेष प्रशिक्षण शिविर के लिए चयनित खिलाड़ियों की सूची
महिला वर्ग
रश्मि होरो, नीरु कुल्लू, रजनी केरकेट्टा, निक्की कुल्लू, प्रमोदनी लकड़ा, बिनिमा धान, बालो होरो, फुल्मनी भेंगरा, ईडलिन बागे (सभी एकलव्य हॉकी सेंटर रांची) रजनी केरकेट्टा, पार्वती टोपनो, रोशनी आईद, अनुपमा होरो (सभी आवासीय हॉकी सेंटर बरियातू) निशा मिंज, अनुप्रिया सोरेन, पिंकी कुमारी,रीना कुल्लू, स्वीटी डुंगडुंग (सभी आवासीय हॉकी सेंटर सिमडेगा) अंकिता डुंगडुंग, सलोमी कांडुलना, मनीला बागे, कौशल्या कुमारी (सभी आवासीय हॉकी सेंटर लचड़ागढ़) संजना होरो, पूनम मुंडू,मोनिका नाग (सभी साई सेंटर)
पुरुष वर्ग
नवीन केरकेट्टा, सुखनाथ गुड़िया, सिमोन बोदरा, दीपक सोरेंग, अभिषेक तिग्गा, असीम एक्का, लोदवा हस्सा पूर्ति, घुरन लोहरा( सभी नवल टाटा हॉकी अकादमी) दुगा मुंडा, प्रेम केरकेट्टा, डेबिट धनवार, निरज लकड़ा, अमृत तिर्की, जोसेफ टोपनो, अल्फोस गुड़िया (सभी एकलव्य हॉकी सेंटर) विजय कुमार महतो, अमरदीप स्मार्ट कुजूर, अमित बा, अभिषेक मुंडू (सभी साई रांची) सुमित बरवा, विशाल लकड़ा, फलाबियुस तिर्की(सभी सिमडेगा जिला) अमित सोरेंग (आवासीय हॉकी सेंटर सिमडेगा) दीपक बरला(आवासीय हॉकी सेंटर गुमला) अभिशेक गुड़िया (खूंटी जिला)