| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
काठमांडू में आयोजित U- 18 प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे डेविड
10 और 11 दिसंबर 2022 को काठमांडू, नेपाल में आयोजित U-18 बालक रग्बी 7s प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही, भारतीय टीम में झारखंड के डेविड मुंडा का चयन हुआ है। गौरतलब है कि झारखंड की ओर से रग्बी में देश का प्रतिनिधित्व करने वाले पहले खिलाड़ी बनने का गौरव डेविड मुंडा को मिला है।
8 नवम्बर 2022 से 4 दिसम्बर तक शिव छत्रपति स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, भालेवाड़ी, पुणे में आयोजित कठिन चयन प्रक्रिया में सम्भावित 30 खिलाड़ियों में झारखंड (खूंटी) से डेविड मुंडा ने 13 सदस्यीय भारतीय टीम में अपनी जगह बनायी है।


2022 में भुवनेश्वर में आयोजित जूनियर नेशनल प्रतियोगिता, इसी वर्ष पटना में आयोजित जूनियर नेशनल प्रतियोगिता 2022 में ही भुवनेश्वर में आयोजित U-20 कैम्प के आधार पर सम्भावित 30 खिलाड़ियों का चयन हुआ था।
भारतीय U18 बालक और बालिका टीम मंगलवार को मुंबई से काठमांडू के लिए रवाना हो रही है।
डेविड मुंडा का भारतीय टीम में चयन होने पर झारखंड रग्बी फ़ुट्बॉल असोसिएशन के अध्यक्ष विष्णु जलान, वरीय उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह व सुरेश कुमार, महासचिव मो हेजाज असदक समेत सभी ज़िलों के पदाधिकारीयों ने बधाई और शुभकामनाएं दी है।







