| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
रांची जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में आज (सोमवार) से शुरू हुई सात्विक मेमोरियल ए डिविजन क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में आरसीएफसी ने साई बी धुर्वा को 6 विकेट से पराजित कर पूरे अंक अर्जित किया।
गोल चक्कर मैदान में खेले गए मैच में साई की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 36.1 ओवर में 151 रन का लक्ष्य दिया। जिसमें अंकित राज ने 45, सोनू ने 24 रनों का योगदान किया। आरसीएफसी के इमरान ने 28 रन देकर पांच विकेट लिए। जवाब में आरसीएफसी की टीम 25.4 ओवर में 4 विकेट पर 152 रन बनाकर मैच को जीत लिया। इस जीत में अनजीत ने 53, इमरान ने 23 और सुमित ने 40 रनों का योगदान दिया। आयुष और सूरज को दो-दो विकेट मिले।
वेंचर स्किल अंडर फोर्टीन क्रिकेट लीग
अरविंदो सीए ने यंग मोनार्क को हराया
अरविंदो सीए की टीम ने आज सोमवार को यहां नेहरू स्टेडियम में खेले जा रहे, वेंचर स्किल अंडर 14 क्रिकेट लीग में यंग मोनार्क क्लब को 7 विकेट से पराजित किया। अरविंदो की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.1 ओवर में 105 रन बनाया। जिसमें हर्षित ने 22 अभय ने 12 और हिमांशु ने 17 रनों का योगदान किया, जयेश ने 16 रन देकर पांच विकेट लिया, उत्सव ने 30 रन देकर तीन विकेट अपनी झोली में डाला, जवाब में अरविंदो की टीम ने 21.2 ओवर में 3 विकेट पर 108 रन बनाया। युवराज ने 41, नवाज 41, हर्ष राज ने 20 रनों की पारी खेली। हिमांशु और अभिषेक को एक-एक विकेट मिला।









