| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
थांग-टा फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के तत्वाधान में 1 से 3 दिसंबर तक मणिपुर की राजधानी इंफाल में आयोजित, राष्ट्रीय जूनियर थांग-टा चैंपियनशिप में झारखण्ड के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। गौरतलब है कि थांग-टा संघ की ओर से प्रशिक्षक कृष्णा कुमार शाव (धनबाद) और सोनामोती कुमारी (पलामू ) के नेतृत्व में 11 खिलाडियों ने इस टूर्नामेंट में भाग लिया था।
तीन खिलाड़ी को मिली सफलता
राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए पलामू के सारीब खान, गढ़वा की मुश्कान कुमारी और धनबाद की पल्लवी कुमारी ने अपने-अपने भार वर्ग में कांस्य पदक जीतकर राज्य को तीन पदक दिलाने में सफलता हासिल की है।
सभी पदक विजेताओं को झारखण्ड थांग-टा संघ के अध्यक्ष रंजीत केशरी, सचिव मनोज शर्मा, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार तुलस्यान के अलावा लोहरदगा जिला थांग- टा संघ की सचिव सूर्यावती देवी, बोकारो जिला थांग-टा संघ के सचिव संजू कुमार, हजारीबाग जिला थांग-टा संघ के अध्यक्ष संजीत कुमार सिन्हा, दुमका जिला थांग-टा संघ के सचिव उदय शंकर भारती, कोडरमा जिला थांग-टा संघ के सचिव संकर राम, धनबाद जिला थांग-टा संघ के सचिव कृष्ण कुमार ने बधाई दी है।







