| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
सिमडेगा जिला के कोलेबिरा प्रखंड अंतर्गत अघरमा के रहने वाले पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी जस्टिन केरकेट्टा का निधन हो गया है।
आज (शनिवार) को उनका हार्ट अटैक होने से निधन हुआ है। 1947 में जन्मे, केरकेट्टा 1978 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करने के साथ-साथ कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। वे बिहार रेजीमेंट में भारतीय सेना में नौकरी करते थे, वहां से सेवानिवृत्त होने के बाद, वे 1982 से 1998 तक मेकॉन में हॉकी खिलाड़ियों को प्रशिक्षण भी दिया है। वर्तमान में वे कोलेबिरा प्रखंड मुख्यालय में रहते थे। किसी भी छोटे बड़े हॉकी प्रतियोगिताओं में वह बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते थे। कोलेबिरा के बरवाडीह विद्यालय में हर वर्ष होने वाले हॉकी प्रतियोगिता में भी बढ़-चढ़कर अपनी सहभागिता देते थे। आज उनके निधन पर हॉकी झारखंड, हॉकी सिमडेगा सहित कई खेल प्रेमियों ने श्रद्धांजलि व्यक्त किया है।







