| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
विकास विद्यालय में आयोजित मोहनलाल नोपानी अंडर-17 क्रिकेट टूर्नामेंट के चौथे दिन कुल 6 मैचों का आयोजन हुआ।
पहला मैच लोयला कॉन्वेंट रांची और गुरु नानक स्कूल के बीच खेला गया जिसमें गुरु नानक स्कूल 5 विकेट से विजयी रहा। दूसरा मैच ऑक्सब्रिज पब्लिक स्कूल तथा लेडी के सी रॉय पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया। जिसमें ऑक्सब्रिज के सैफ हसन ने 13 छक्कों और 5 चौकों की मदद से महज 60 गेंदों में 117 रनों की पारी खेलते हुए अपनी टीम को जीत दिलाई। तीसरा मैच फिरायालाल पब्लिक स्कूल बनाम होली क्रॉस के बीच खेला जाना था। लेकिन होली क्रॉस के नहीं आने के कारण फिरायालाल पब्लिक स्कूल को वॉक-ओवर दिया गया। चौथा मैच जेके इंटरनेशनल नगरी और कोलकाता पब्लिक स्कूल ओरमांझी के बीच खेला गया। जिसमें जेके नगरी ने कोलकाता पब्लिक स्कूल को 147 रनों के बड़े अंतर से पराजित किया। वहीं जेके नगरी के आदित्य पांडे ने 105 , आयाम शोएब ने 55 और अभिराज आनंद ने 44 रनों की पारी खेली। पांचवें मैच में जेके ग्रुप ऑफ स्कूल ने कोरोना यूनिवर्सल स्कूल को 8 विकेट से पराजित किया। छठा मैच जेके इंटरनेशनल अगरू और डीपीएस ग्रेटर रांची के बीच खेला गया। जिसमें जेके अगरू ने शानदार 188 रनों की जीत दर्ज की। जे के अगरु ने 91 और कृष प्रधान ने 63 रन बना कर शानदार प्रदर्शन किया।







