| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
16 से 20 दिसंबर तक रांची के खेल गांव स्थित हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम में नेशनल जूडो चैंपियनशिप 2022-23 का आयोजन किया जाएगा। इस टूर्नामेंट में 700 खिलाड़ी और 200 ऑफिशियल हिस्सा लेंगे। इसकी तैयारी झारखंड जुडो एसोसिएशन की ओर से की जा रही है। जानकारी के मुताबिक इस प्रतियोगिता में देश के सभी राज्यों से प्रतिभागी हिस्सा लेंगे और 14 दिसंबर से होने वाले NDIO कैंप भी रांची में ही आयोजित किया जाएगा। राष्ट्रीय स्तर का जूडो प्रतियोगिता रांची में 20 साल बाद हो रहा है। जिसकी मेजबानी झारखंड जूडो एसोसिएशन को मिली है। इससे पहले 2002 में झारखंड जुडो एसोसिएशन को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता की मेजबानी मिली थी।
गुरुवार को एसोसिएशन के अध्यक्ष केएन त्रिपाठी ने इसकी जानकारी दी है। इस मौके पर एसोसिएशन के महासचिव परीक्षित तिवारी, उपाध्यक्ष वीरेंद्र वर्मा, सह सचिव उपेंद्र कुमार, प्रतियोगिता संयोजक दीपक ओझा और अभिषेक कुमार भी मौजूद थे।







