| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
झारखंड फुटबॉल एसोसिएशन की ओर से 2 दिसंबर से 7 दिसंबर तक इंटर डिस्ट्रिक्ट मेंस फुटबॉल चैंपियनशिप 2022-23 का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन जमशेदपुर, लोहरदगा, डालटेनगंज, कोडरमा, हजारीबाग, दुमका, चाईबासा, धनबाद में होगा।
इन शहरों में इस टूर्नामेंट का मैच खेले जाएंगे। इस टूर्नामेंट में घाटशिला, गुमला, लोहरदगा, रांची, पलामू, गढ़वा, जमशेदपुर, चक्रधरपुर डिविजन, गिरिडीह, कोडरमा, बोकारो, हजारीबाग, चतरा, रामगढ़, साहिबगंज ,गोड्डा, दुमका, लातेहार, खूंटी, सिंहभूम, देवघर, जामताड़ा, सरायकेला खरसावां जैसे क्षेत्रों की टीम खेलेगी।
इस टूर्नामेंट में रजिस्टर प्लेयर ही खेल पाएंगे। इसकी जानकारी झारखंड फुटबॉल एसोसिएशन के सेक्रेटरी गुलाम रब्बानी ने दी है।







