| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
मुल्लांपुर चंडीगढ़ में 26 से 27 नवंबर तक आयोजित दो दिवसीय खेलो इंडिया साइकिलिंग वोमेन लीग में झारखंड की सरिता कुमारी ने सब जूनियर बालिका वर्ग में मास स्टार्ट स्पर्धा साइकिलिंग प्रतियोगिता में 16.8 की.मी की दूरी 34:22 समय लेते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया है।
वहीं टाइम ट्राइल 10 कि.मी की दूरी 14:19 सेकेंड में रजत पदक हासिल किया है।
सरिता की इस उपलब्धि पर विभिन्न खेल एसोसिएशन के साथ-साथ झारखंड साइकलिंग एसोसिएशन के पदाधिकारियों और खेल प्रेमियों ने उन्हें बधाई दी है।







