| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
मंगलवार को विकास विद्यालय में आयोजित चौथे मोहनलाल नोपानी अंडर-17 क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन कुल 6 मैचों का आयोजन हुआ।
जिसमें पहला मैच जवाहर विद्या मंदिर रांची और होली क्रॉस रांची के बीच खेला गया। जिसमें जवाहर विद्या मंदिर श्यामली रांची, 160 रनों से विजय रहा। जिसमें जेवीएम के दिव्यांशु ने 111 रनों की शानदार पारी खेली। दूसरा मैच जेके इंटरनेशनल ग्रुप और लेडी केसीरॉय के बीच खेला गया। इस मैच में जेके ग्रुप 150 रनों से विजय रहा। तीसरा मैच लीला जानकी पब्लिक स्कूल पेटरवार और जेके इंटरनेशनल नगड़ी के बीच खेला गया। जिसमें जेके इंटरनेशनल नगड़ी के, के मुरारी के नाबाद 78 रनों की पारी से जेके इंटरनेशनल 140 रनों से विजयी रहा। चौथा मैच लोयला कॉन्वेंट रांची और मनन विद्या स्कूल के बीच खेला गया। जिसमें मनन विद्या 5 विकेट से मैच को जीता। पांचवें मैच में विकास विद्यालय ने फिरायालाल पब्लिक स्कूल रांची को 5 विकेट से पराजित किया। विकास विद्यालय के रविशंकर ने कुल 47 रनों की शानदार पारी खेली। जबकि छठे मैच में बागवार एकेडमी चान्हो ने जेके ग्रुप ऑफ स्कूल को 5 विकेट से शिकस्त दी है।
पूरे मैच के दौरान खेल भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन देखा गया।







