| रांची
टीम sportsjharkjhand.com |
रांची के इंद्रजीत सिंह ने न्यूजीलैंड के ऑकलैंड शहर में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम के क्लासिक एंड एक्विपड 2022 सब जूनियर, जूनियर और मास्टर (मैन एंड वूमेन) पावर लिफ्टिंग, बेंच प्रेस प्रतियोगिता में दमदार प्रदर्शन किया है।
बता दें कि न्यूजीलैंड में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम के बेंच प्रेस इवेंट में रांची के इंद्रजीत सिंह ने दो गोल्ड मेडल जीते हैं। गौरतलब है कि यह टूर्नामेंट 27 से 4 दिसंबर तक न्यूजीलैंड में आयोजित है। 83 केजी कैटेगरी में यह दोनों मेडल इंद्रजीत सिंह ने हासिल किया है।
उनके इस उपलब्धि पर राज्य के खेल प्रेमियों के साथ-साथ देश के खेल जगत से जुड़े कई लोगों ने उन्हें बधाई दी है। साथ ही परिवार में भी खुशी की लहर है। झारखंड के विभिन्न खेल एसोसिएशन ने भी इंद्रजीत सिंह को उनके इस उपलब्धि पर बधाई और शुभकामनाएं दी है।







