रांची
टीम sportsjharkhand.com |
उत्तर प्रदेश के नंदी नगर में 23 नवंबर से 27 नवंबर तक राष्ट्रीय ग्रेपलिंग कुश्ती चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था। पदक विजेता खिलाड़ी मंगलवार को रांची पहुंचे हैं। रेलवे स्टेशन पर इन खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया गया है।
गौरतलब है कि ग्रेपलिंग कुश्ती में भी झारखंड के खिलाड़ी अब बेहतर कर रहे हैं। हाल ही में राष्ट्रीय ग्रेपलिंग कुश्ती चैंपियनशिप में यहां के खिलाड़ियों ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए 4 पदक जीते हैं। यह तमाम खिलाड़ी मंगलवार को रांची पहुंचे हैं। रांची पहुंचने पर झारखंड ग्रेपलिंग एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने इनका स्वागत भव्य तरीके से किया है।