राष्ट्रीय ग्रेपलिंग चैंपियनशिप में पदक विजेता खिलाड़ियों का रांची में भव्य स्वागत

राष्ट्रीय ग्रेपलिंग चैंपियनशिप में पदक विजेता खिलाड़ियों का रांची में भव्य स्वागत
रांची

टीम sportsjharkhand.com

उत्तर प्रदेश के नंदी नगर में 23 नवंबर से 27 नवंबर तक राष्ट्रीय ग्रेपलिंग कुश्ती चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था। पदक विजेता खिलाड़ी मंगलवार को रांची पहुंचे हैं। रेलवे स्टेशन पर इन खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया गया है।

गौरतलब है कि ग्रेपलिंग कुश्ती में भी झारखंड के खिलाड़ी अब बेहतर कर रहे हैं। हाल ही में राष्ट्रीय ग्रेपलिंग कुश्ती चैंपियनशिप में यहां के खिलाड़ियों ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए 4 पदक जीते हैं। यह तमाम खिलाड़ी मंगलवार को रांची पहुंचे हैं। रांची पहुंचने पर झारखंड ग्रेपलिंग एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने इनका स्वागत भव्य तरीके से किया है।