| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
शनिवार को सिमडेगा में सड़क दुर्घटना से खेलो इंडिया फुटबॉल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले तीन खिलाड़ी घायल हो गए थे। उन खिलाड़ियों से मुलाकात करने रविवार को खेल निदेशक सरोजिनी लकड़ा समेत कई पदाधिकारी रिम्स अस्पताल पहुंचे। बताते चलें कि इन खिलाड़ियों को रिम्स में बेहतर इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। तीन खिलाड़ी रिम्स में इलाजरत है। सीएम हेमंत सोरेन के ट्वीट के बाद खेल विभाग के अधिकारी रेस हुए और रिम्स के साथ समन्वय स्थापित कर घायल खिलाड़ियों के बेहतर इलाज करने की व्यवस्था सुनिश्चित की है।
जानकारी के मुताबिक रंगारी हाई स्कूल सिमडेगा के यह फुटबॉल खिलाड़ी है। खेलो झारखंड फुटबॉल प्रतियोगिता में ये खिलाड़ी हिस्सा ले रहे थे। सड़क दुर्घटना में ये खिलाड़ी घायल हो गए थे। बेहतर इलाज के लिए खिलाड़ियों को रांची के रिम्स अस्पताल में रेफर किया गया था। फिलहाल इन खिलाड़ियों का रिम्स में इलाज चल रहा है। जहां खेल विभाग से जुड़े पदाधिकारी उनसे मुलाकात करने पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर इन खिलाड़ियों का देखभाल किया जा रहा है। मुख्यमंत्री, खेल विभाग और रिम्स प्रबंधन समन्वय स्थापित कर घायल खिलाड़ियों को हर संभव मदद कर रही है। उचित इलाज की व्यवस्था भी की गई है।







