रांची
टीम sportsjharkhand.com |
खेलकूद, युवा कार्य निदेशालय द्वारा सोमवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम स्थित कार्यालय में निदेशक सरोजिनी लकड़ा की अध्यक्षता में राज्य के खेल संघों के साथ बैठक का आयोजन किया गया।
इस बैठक में झारखंड राज्य राइफल संघ के सचिव उत्तमचंद, रोलर स्केटिंग एसोसिएशन ऑफ़ झारखंड के सचिव सुमित शर्मा, न्यू झारखंड राज्य कबड्डी संघ के सचिव मनोज कुमार शर्मा, झारखंड साइकिल पोलो संघ के महासचिव रविकांत सिंह, झारखंड मास्टर एथलीट एसोसिएशन के सचिव लक्ष्मण राम, कबड्डी एसोसिएशन ऑफ़ झारखंड के महासचिव विपिन कुमार सिंह उपस्थित थे।
विभिन्न संघ के सचिव और अध्यक्ष द्वारा अपनी बातों को निदेशक के समक्ष रखा है। बैठक में विशेष रूप से संघ का सालाना बजट, संघ द्वारा आयोजित होने वाले प्रतियोगिता और राष्ट्रीय स्तर पर भाग ले रहे टीमों के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी मांगी गई है। कुछ संघ के सदस्यों ने झारखंड ओलंपिक संघ और भारतीय ओलंपिक संघ के मान्यता से संबंधित समस्या भी रखा है।
राज्य के अन्य खेल संघ के साथ अगली बैठक 23 नवंबर और 25 नवंबर को सुबह 10:30 से 12:30 तक रखी गयी है। जिसमें संबंधित राज्य खेल संघ के केवल सचिव और अध्यक्ष ही भाग लेंगे।