रांची
टीम sportsjharkhand.com |
कप्तान विराट सिंह के नाबाद शतक की बदौलत झारखंड ने विजय हजारे ट्रॉफी ग्रुप B के एक मुकाबले में मजबूत दिल्ली को 5 विकेट से हरा पूरे अंक बटोरे। विराट ने 128 गेंदों पर 14 चौके और दो छक्के की मदद से नाबाद 116 रन बनाए। इस जीत के साथ झारखंड 5 मैच में 16 अंक के साथ तीसरे नंबर पर बना हुआ है।
इससे पहले दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 259 रन बनाए। कप्तान नीतीश राणा ने 51 और आयुष बोदोनी ने ताबड़तोड़ 91 रन बनाए। सुशांत मिश्रा ने दो विकेट लिए।
जवाबी पारी खेलते हुए झारखंड ने 7 गेंद रहते विजयी लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। विराट के अलावा कुमार कुशाग्र ने 49 रन बनाए। विराट और कुशाग्र ने 96 गेंदों में 118 रन की साझेदारी कर टीम की जीत सुनिश्चित की।