| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
खेलकूद और युवा कार्य निदेशालय ने राज्य के सभी खेल संघों के साथ प्रारंभिक बैठक का आयोजन करने का निर्णय लिया है। खेल और खिलाड़ियों के विकास और उनकी समस्याओं और परेशानियों को जानने के उद्देश्य से यह फैसला लिया गया है। खेल योजनाओं की गति उन योजनाओं का लाभ एसोसिएशन से जुड़े खिलाड़ियों को मिल रहा है कि नहीं इन तमाम बिंदुओं पर चर्चा होगी।
21 नवंबर 23 नवंबर और 25 नवंबर को खेलकूद युवा युवा कार्य निदेशालय बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम मोराबादी रांची के कार्यालय में बैठक होगी। इस बैठक में राज्य खेल संघ के केवल अध्यक्ष और सचिव ही भाग लेंगे। राज्य खेल संघ के सचिव और अध्यक्ष को निर्देश किया गया है कि वह अपनी एजेंडा दिए गए निर्देश के अनुसार बनाकर प्रस्तुत करें।
खेल संघ के अध्यक्ष और सचिव इन तीनों तिथियों में अपनी सुविधा अनुसार किसी भी दिन 10:30 बजे से लेकर 12:30 बजे तक आमंत्रित हैं
निदेशालय की ओर से इसे लेकर पत्र भी जारी किया गया है।











