| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
राज्य आत्या – पात्या एसोसिएशन के तत्वावधान में 19 नवम्बर शनिवार को रांची के धुर्वा में 10वीं एकदिवसीय झारखण्ड राज्य सब जुनियर, जुनियर बालक – बालिका आत्या – पात्या चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में पूरे राज्य के आठ जिले के बालक-बालिका टीम के लगभग 160 खिलाड़ीयों ने हिस्सा लिया।
जुनियर, सब जुनियर बालक वर्ग में जामताड़ा जिला विजेता और रांची उपविजेता रहा। सब जुनियर बालिका वर्ग में रांची विजेता और लोहरदगा उपविजेता बना। जुनियर बालिका वर्ग में जामताड़ा जिला विजेता और रांची उपविजेता बना है।
चयनित झारखण्ड टीम के खिलाड़ी 25 से 27 नवम्बर तक रोहतक, हरियाणा में आयोजित जुनियर राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। यह जानकारी झारखण्ड राज्य आत्या – पात्या एसोसिएशन के महासचिव अजय झा ने दी है।







