रांची
टीम sportsjharkhand.com |
बिस्केक, किर्गिस्तान में होने वाले वर्ल्ड स्ट्रेंथलिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में शामिल झारखंड के तीन खिलाड़ी शुक्रवार को रांची से गरीबरथ ट्रेन से रवाना हुए। ये खिलाड़ी भारतीय टीम के साथ दिल्ली से बिस्केक के लिए रवाना होंगे।
गौरतलब है कि 5 से 10 सितंबर तक बिस्केक में होने वाली वर्ल्ड स्ट्रेंथलिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में झारखंड के 3 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। जिसमें अशोक कुमार गुप्ता, प्रतिभा हेमरोम और सीमा तिर्की भारतीय टीम में शामिल किए गए हैं। यह तीनों खिलाड़ी राष्ट्रीय चैंपियनशिप में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया था और इसी के आधार पर इन तीनों खिलाड़ियों का चयन भारतीय टीम में हुआ है। 4 सितंबर को ये खिलाड़ी भारतीय टीम के साथ बिस्केक के लिए रवाना होंगे।
रांची रेलवे स्टेशन से रवाना
बताते चलें कि रांची रेलवे स्टेशन में भारतीय टीम के सदस्यों को एसोसिएशन की ओर से रवाना किया गया। इस दौरान ये खिलाड़ी हाथों में तिरंगा लिए काफी उत्साहित दिखे। मौके पर उन्होंने कहा कि भारतीय टीम जीत कर वतन लौटे, इसलिए बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे। मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रवीण जैन, उपाध्यक्ष उर्मिला राकेश समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।