| रांची |
गुजरात में होने वाले 36 वें राष्ट्रीय खेलों के लिए भारतीय ओलंपिक संघ ने कोआर्डिनेशन कमेटी का गठन किया है। कोआर्डिनेशन कमेटी में भारतीय ओलंपिक संघ के महासचिव राजीव मेहता कन्वेनर बनाये गए है। जबकि ओलंपिक पदक विजेता योगेश्वर दत्त और भारतीय खेल प्राधिकरण के सचिव रोहित भारद्वाज को भी कमिटी में जगह दी गई है। इनके आलावा वीरेंद्र नानावती, सुधांशु मित्तल, ओमकार सिंह, राकेश गुप्ता, नामदेव श्रीगांवकर और गुजरात सरकार के एक प्रतिनिधि को भी जगह दी गई है। 9 सदस्यीय टीम की घोषणा आज भारतीय ओलंपिक संघ के एक्टिव प्रेसिडेंट अनिल खन्ना ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर की है।







