| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की मेजबानी में आयोजित विजय हजारे ट्रॉफी के ग्रुप E की प्रतियोगिताएं खेली जा रही हैं। गुरुवार को भी महाराष्ट्र और मुंबई के बीच जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में मैच खेला गया। इस मैच में मुंबई को महाराष्ट्र ने 21 रन से हराया है। इधर मेकॉन स्टेडियम में बंगाल और पांडिचेरी के बीच खेले गए मैच में बंगाल की टीम ने 8 विकेट से इस मैच को जीता है। पहले बैटिंग करते हुए पांडिचेरी की टीम 197 रन का लक्ष्य बंगाल को दिया था। 39 ओवर में ही 202 रन बनाकर इस मैच को बंगाल की टीम ने जीत लिया है।
वहीं JSCA ओवल ग्राउंड में खेले गए ग्रुप E की ही मैच रेलवे और सर्विसेज के बीच खेला गया।103 रन से रेलवे ने इस मैच को जीता है।







