रांची
टीम sportsjharkhand.com |
गुरुवार से रांची के खेल गांव स्थित ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव इंडोर स्टेडियम में खेलो इंडिया वोमेन्स वुशु चैंपियनशिप का आगाज किया गया। इस मौके पर खेल निदेशक सरोजिनी लकड़ा भी मौजूद रहीं। लीग में राजस्थान, बिहार, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, महाराष्ट , गुजरात, छत्तीसगढ़ और मेजबान झारखंड के 700 खिलाड़ी और ऑफिशियल भाग ले रहे है।