| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
हटिया पटेल नगर हिमगिरि कुंज की रहने वाली रिधिमा मिश्रा ने अर्निश नेशनल चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता है। विवेकानंद विद्या मंदिर स्कूल धुर्वा की छात्रा रिधिमा मिश्रा की सफलता के साथ अर्निश नेशनल चैंपियनशिप में झारखंड को कुल 2 गोल्ड मेडल मिले हैं। रिधिमा मिश्रा के अलावा कुमकुम कुमारी को भी गोल्ड मेडल मिले हैं। अर्निश नेशनल चैंपियनशिप में झारखंड को दो गोल्ड मेडल समेत तीन रजत और दो कांस्य पदक मिले हैं।


जम्मू कश्मीर में हुई थी प्रतियोगिता
बताते चलें कि जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर के पोलो ग्राउंड में यह प्रतियोगिता आयोजित की गई थी, जहां झारखंड ने यह उपलब्धि हासिल की है। जीत की इस उपलब्धि पर झारखंड अर्निश स्पोर्ट्स एसोसिएशन के महासचिव सिफु विश्वजीत कर्माकर और अध्यक्ष ग़ुलाम अब्दुल क़ादिर ने विजेताओं को बधाई दी है।
इन्हें मिला पदक
गोल्ड मेडल
रिधिमा मिश्रा
कुमकुम कुमारी
रजत पदक
रविराज राय
अश्फ़ाक अंसारी
शिवानी कुमारी
कांस्य पदक
प्रियंका सोय
आरती कुमारी
आज रांची लौटी टीम
इस प्रतियोगिता में पदक जीतने के बाद टीम आज गुरुवार को ट्रेन से रांची पहुंची है। स्टेशन पर आरपीएफ़ और खेल प्रेमियों ने ज़ोरदार स्वागत किया है।







