| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
खेलो इंडिया वोमेन्स वुशु लीग का आगाज 17 नवम्बर यानी गुरुवार को होगा। इसका पोस्टर जारी किया गया है। ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव इंडोर स्टेडियम में आयोजित इस प्रतियोगिता में झारखंड समेत देश के कई राज्यों के खिलाड़ी हिस्सा ले रहें हैं।


स्पोर्टस अथॉरिटी ऑफ इंडिया और वुशु एसोसिएशन ऑफ इंडिया के द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता के उद्घटान के मौके पर शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो, भाजपा के झारखण्ड प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश, रांची के सांसद संजय सेठ उपस्थित रहेंगे।
इस लीग में शामिल होने वाले टीमो का रांची आना शुरू हो गया। आज (वुधवार) को इस लीग में शामिल होने के लिए मध्य प्रदेश, गुजरात, उत्तरप्रदेश के खिलाड़ी रांची आ चुके है।







