| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) के चुनाव का बिगुल बज गया है। SC और IOC के डंडे के डर तले बदले हुए संविधान में पूर्व व वर्तमान खिलाड़ियों की धमक IOA के चुनाव में पहली बार दिखेगी। कम से कम 10 खिलाड़ी जिनमें 5 महिला खिलाड़ी भी शामिल होंगी इलेक्टोरल कॉलेज का हिस्सा होंगी। खास बात ये है कि ये सभी खिलाड़ी किसी संघ से नहीं बल्कि एथलीट कमिशन और अपने प्रदर्शन की बदौलत शामिल होंगे। एक और खास बात है कि इलेक्टोरल कॉलेज में आधी आबादी को आधी हिस्सेदारी भी मिल गई है।


पूर्व IAS व चुनाव आयोग के महासचिव उमेश सिन्हा निर्वाचन पदाधिकारी बनाए गए हैं। उनके हस्ताक्षर से आज ही इलेक्शन शेड्यूल जारी हुआ है। पता हो कि 10 नवंबर को IOA ने SGM में अपना संविधान बदला था और IOC ने IOA चुनाव के लिए 15 दिसंबर की डेडलाइन तय की है।




चुनाव का कार्यक्रम इस प्रकार है
20 नवंबर : इलेक्टोरल कॉलेज के लिए नाम भेजने की आखिरी तारीख
21 नवंबर : जस्टिस एल नागेश्वर राव द्वारा हस्ताक्षरित इलेक्टोरल कॉलेज का प्रकाशन
25 से 27 नवंबर : नामांकन पत्र दाखिल करना
29 नवंबर : नामांकन पत्रों की जांच
1 से 3 दिसंबर : नामांकन पत्रों की वापसी
10 दिसंबर : मतदान (11 से 1.25 बजे तक)
मतगणना (1.30 से 2.30 बजे तक)
परिणाम (3 बजे)







