रांची
टीम sportsjharkhand.com |
कंट्री क्रिकेट क्लब बैडमिंटन चैंपियनशिप 17 नवंबर 2022 से जेएससीए (JSCA) स्टेडियम परिसर स्थित रैकेट में शुरू होगा। गुरुवार 3 बजे जेएससीए अध्यक्ष संजय सहाय प्रतियोगिता का उद्घाटन करेंगे।
अंडर-14, अंडर – 14 से 24, अंडर-25 से 40 और मिक्स डबल के प्रतियोगिताएं दोनों वर्गों में खेले जाएंगे।
बताते चलें कि पिछले हफ्ते ही कंट्री क्रिकेट क्लब टेनिस टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था। इस टूर्नामेंट में महेंद्र सिंह धोनी समेत टेनिस के कई खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। इसमें महेंद्र सिंह धोनी और सुमित कुमार बजाज की टीम चैंपियनशिप का खिताब जीता है। अब JSCA स्टेडियम में कंट्री क्रिकेट क्लब की ओर से बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन 17 नवंबर से किया जा रहा है।