| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
रांची के खेल गांव स्थित ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव स्टेडियम में खेलो इंडिया वोमेन्स वुशू प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।
यह प्रतियोगिता सब जूनियर, जूनियर और सीनियर तीनो ही वर्गो में आयोजित होगी। इसके तहत शानसाउ और ताऊली की स्पर्धा होगी। स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने झारखंड को पहली बार इस लीग की मेजबानी का मौका दिया है। इस प्रतियोगिता में कुल 45 स्वर्ण पदक दांव पर होंगे। 17 से 20 नवंबर तक इस प्रतियोगिता का आयोजन होगा। प्रतियोगिता के दौरान वुशु एसोसिएशन ऑफ इंडिया और स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
इस जोनल प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़ और मेजबान झारखंड की टीम खेलेगी।







