37वीं नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2022 का आयोजन सांई एथलेटिक्स स्टेडियम गुवाहाटी असम में किया गया है। 11 से 15 नवंबर तक आयोजित इस प्रतियोगिता के अंडर 20 गर्ल्स 800 मीटर दौड़ इवेंट में झारखंड की आशा किरण बरला ने गोल्ड मेडल जीता है।
बताते चलें की आशा किरण बारला, भाटिया एकेडमी बोकारो की प्रशिक्षु खिलाड़ी है। इससे पहले भी एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में आशा ने उम्दा प्रदर्शन किया था। उस प्रतिस्पर्धा में नए रिकॉर्ड दर्ज करते हुए आशा किरण गोल्ड मेडल जीता था। तो जूनियर नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2022 के इस इवेंट में भी आशा ने गोल्ड मेडल हासिल किया है। 2:08.85 का समय लेते हुए आशा मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र , दिल्ली, केरला, मणिपुर, हरियाणा के खिलाड़ियों को पछाड़ते हुए इस उपलब्धि को हासिल किया है।
आशा के इस उपलब्धि पर खेल जगत से जुड़े लोगों ने और खेल प्रेमियों ने खुशी जाहिर की है। साथ ही आशा किरण को बधाई दी है।