| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
बीआईटी मेसरा की मेजबानी में चल रहे ईस्ट जोन फुटबॉल चैंपियनशिप 2022 – 23 में मंगलवार को कुल 8 मैच खेले गये। पहले मैच में नॉर्थ बंगाल यूनिवर्सिटी ने नागालैंड यूनिवर्सिटी को 5-0 से हराया है।
दूसरे मैच में उत्कल यूनिवर्सिटी भुवनेश्वर ने एपीएस रीवा को 5 -1 से हराया। जबकि रविंद्र भारती यूनिवर्सिटी ने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी को 2-1 से हराया। चौथे मैच एसकेयू बस्तर और मुंगेर यूनिवर्सिटी के बीच खेला गया। जिसमें मुंगेर यूनिवर्सिटी ने टाईब्रेकर में 5-3 से विजयी रहा।
ग्राउंड नंबर वन में आज चार मैच खेले गए। पहले मैच में आईसीएफएआई यूनिवर्सिटी और सीएसवीटीयू भिलाई के बीच खेला गया। जिसमें सीएसवीटीयू भिलाई ने आईसीएफएआई यूनिवर्सिटी को टाईब्रेकर में 4-2 से हराया दूसरे मैच में बीबीएमकेयू ने वीर कुंवर सिंह यूनिवर्सिटी को 5-1 से हराया।
ग्राउंड नंबर 1 में खेले गए आज का तीसरा मैच खेला गया। जिसमें विद्यासागर यूनिवर्सिटी ने कोल्हन यूनिवर्सिटी को 2-0 से हराया। अंतिम मैच में रांची यूनिवर्सिटी ने बीएनएम यूनिवर्सिटी मधेपुरा को 7-0 से हराया।







