| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में विजय हजारे ट्रॉफी 2022-23 का आयोजन किया गया है। ग्रुप E की प्रतियोगिताएं आयोजित हो रही है। दूसरे दिन JSCA ओवल ग्राउंड में बंगाल और मिजोरम के बीच मैच का आयोजन हुआ। इस मैच में मिजोरम को 9 विकेट से हराकर बंगाल की टीम ने ग्रुप E की इस मैच को जीता है।
जबकि जेएससीए (JSCA) इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए रेलवे पांडिचेरी के मैच में रेलवे की टीम 3 विकेट से पांडिचेरी को हराया है। वहीं मेकॉन स्टेडियम में खेले गए ग्रुप E की ही मैच में सर्विसेस और मुंबई के बीच मैच में सर्विसेज ने मुंबई को 8 विकेट से हराया है।







