| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
भारतीय एथलेटिक्स संघ द्वारा 11 से 15 नवंबर तक असम के गोहाटी सांई एथलेटिक्स स्टेडियम में आयोजित 37वीं राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के तीसरे दिन मिडले रीले में झारखंड की टीम ने कांस्य पदक जीता है।
इस प्रतियोगिता के बालक वर्ग U- 16 में अरविंद बास्की, साकेत मिंज, दीपक टोप्पो, केसव कुमार ने 1:59.69 सेकेंड का समय लेते हुए झारखंड को रजत पदक दिलाया है।
इस उपलब्धि पर खेल निदेशक सरोजनी लकड़ा, भारतीय एथलेटिक्स संघ के कोषाध्यक्ष सह झारखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मधुकान्त पाठक , झारखण्ड एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव सीडी सिंह समेत खेल पदाधिकारियों ने खुशी जाहिर की है और टीम को बधाई दी है।







