| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
चतरा ज़िले के स्थानीय DRDA ( ज़िला ग्रामीण विकास अभिकरण ) सभागार में द्वितीय झारखंड राज्य रैंकिंग टेबल टेनिस का आयोजन किया गया। जिसका समापन रविवार को हुआ।
तीन दिवसीय द्वितीय झारखंड राज्य स्तरीय रैंकिंग प्रतियोगिता का आयोजन 11 नवंबर से 13 नवंबर 2022 तक हुआ। प्रतियोगिता मे चतरा, हज़ारीबाग़, पूरसिंहभूम, धनबाद, गढ़वा, गिरिडीह, कोडरमा, लातेहार, रामगढ़, रांची और अन्य जिलों के लगभग 151 महिला-पुरूष खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था।







