| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
भारतीय एथलेटिक्स संघ द्वारा 11 से 15 नवंबर तक असम के सांई एथलेटिक्स स्टेडियम, गोहाटी में आयोजित 37वीं राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गुमला झारखंड की अंतर्राष्ट्रीय एथलीट सुप्रिती कच्छप ने पहले दिन बालिका अंडर 20 आयु वर्ग में 5000 मीटर दौड़ में शानदार प्रदर्शन किया है। सुप्रीति ने 17:05.64 सेकेंड का समय लेते हुए कांस्य पदक जीता है।
इस उपलब्धि पर खेल निदेशक सरोजनी लकड़ा, भारतीय एथलेटिक्स संघ के कोषाध्यक्ष सह झारखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मधुकान्त पाठक , झारखण्ड एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव सी डी सिंह, समेत खेल जगत से जुड़े लोगों ने सुप्रीति को बधाई दी है।







