| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
12 नवंबर यानी आज (शनिवार) को विजय हजारे ट्रॉफी 2022-23 का आगाज हुआ। विजय हजारे ट्रॉफी के ग्रुप-E के मुकाबले खेले जा रहे हैं।
बताते चलें कि 12 नवंबर से 23 नवंबर तक रांची के जेएससीए(JSCA) स्टेडियम में विजय हजारे ट्रॉफी 2022-23 का आयोजन किया गया है। इस टूर्नामेंट में रोज तीन मैच खेले जा रहे हैं। पहले चरण में विजय हजारे ट्रॉफी के ग्रुप E के मुकाबले खेले जा रहे हैं। पहले दिन मुंबई ने बंगाल को 8 विकेट से हराया, जो जेएससीए स्टेडियम के मुख्य मैदान में खेला गया। मेकॉन स्टेडियम में महाराष्ट्र और रेलवे के बीच मैच का आयोजन हुआ। इस मैच में महाराष्ट्र ने रेलवे को 7 विकेट से हराया। जेएससीए ओवल मैदान में पांडिचेरी ने मिजोरम को 7 विकेट से हराया।
इस टूर्नामेंट में मिजोरम, मुंबई, महाराष्ट्र, बंगाल, रेलवे सर्विसेज और की टीम खेल रही है।







