| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
खेलो इंडिया जोनल वुशु वोमेन्स लीग प्रतियोगिता का आयोजन रांची में किया जाएगा।
खेलों इंडिया के तहत इस लीग की प्रतियोगिता 17 से 20 नवम्बर तक रांची के मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्थित ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव इंडोर स्टेडियम में होगा। इस प्रतियोगिता में सब जूनियर, जूनियर और सिनियर वर्गों की महिला खिलाड़ी ही भाग लेंगी। प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, गुजरात, बिहार, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मेजबान झारखंड के खिलाड़ी भाग लेंगे।







