| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
चतरा ज़िले के स्थानीय DRDA ( ज़िला ग्रामीण विकास अभिकरण ) सभागार में द्वितीय झारखंड राज्य रैंकिंग टेबल टेनिस का आयोजन किया गया है।
यह तीन दिवसीय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 11 नवंबर से 13 नवंबर 2022 तक आयोजित है। चतरा पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन प्रतियोगिता के उद्घाटन के मौके पर शामिल हुए।
प्रतियोगिता मे चतरा, हज़ारीबाग़, पूर्वी सिंहभूम, धनबाद, गढ़वा, गिरिडीह, कोडरमा, लातेहार, रामगढ़, रांची और अन्य जिलों के लगभग 151 खिलाड़ियों ने भाग लिया। लगभग 44 महिला और 107 पुरुष खिलाड़ी प्रतियोगिता का हिस्सा है।







