| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
रांची के मोरहाबादी स्थित जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम का टर्फ लगाने का काम जल्द शुरू किया जाएगा। खेल सचिव मनोज कुमार ने कहा है कि इस दिशा में पहल की जा रही है। वहीं खेल-कूद और युवा कार्य निदेशालय के निदेशक सरोजिनी लकड़ा ने खूंटी जिला स्थित बन रहे दोनों एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम का निरीक्षण किया है।




निरीक्षण के दौरान पूर्व ओलंपियन मनोहर टोपनो, खूंटी जिला खेल पदाधिकारी प्रवीण कुमार सिंह, साझा के कार्यपालक अभियंता अखिलेश प्रसाद समेत संबंधित कई पदाधिकारी मौजूद थे। आवासीय प्रशिक्षण केंद्र खूंटी के हॉकी खिलाड़ी भी इस दौरान निदेशक से मुलाकात की है। उनके समस्याओं को लेकर मौके पर चर्चा की गई। खूंटी जिला में टकरा गांव में चल रहे जयपाल सिंह मुंडा हॉकी एकेडमी का भी निरीक्षण किया गया है। यहां प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे लगभग 40 बालक-बालिका खिलाड़ियों से भी निदेशक ने मुलाकात की है।







