| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
रांची बीआईटी एसोसिएशन ऑफ यूनिवर्सिटी की ओर से यूनिवर्सिटी फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन 11 से 19 नवंबर तक आयोजित है। इस टूर्नामेंट में 10 राज्यों से 64 यूनिवर्सिटी की फुटबॉल टीम हिस्सा लेंगी।
17 से 18 नवंबर तक लीग मैच खेले जाएंगे और 19 नवंबर को ईस्ट जोन यूनिवर्सिटी गेम्स फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल होगा। इस बार बीआईटी मेसरा को मेजबानी करने का मौका मिला है। प्रबंधन इस टूर्नामेंट को लेकर तैयारियों में जुटा है। 11 नवंबर को उद्घाटन सत्र के अवसर पर खेल सचिव शामिल होंगे। समापन समारोह में मुख्य अतिथि ओलंपियन मनोहर टोपनो रहेंगे। यहां से सर्वश्रेष्ठ फुटबॉल टीम को ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। ईस्ट जोन यूनिवर्सिटी फुटबॉल टूर्नामेंट से 4 टीमों का चयन होगा। ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का आयोजन राजस्थान के कोटा में आयोजित होगा।







