रांची
टीम sportsjharkhand.com |
श्रीनगर के शेरे कश्मीर इंडोर स्टेडियम में सम्पन्न हुए 31वीं सीनियर नेशनल वुशु प्रतियोगिता में झारखंड के खिलाड़ियों ने अपने बेहतर खेल का प्रदर्शन किया है और 6 रजत, 3 कांस्य सहित कुल 9 पदक जीते है।
झारखंड दल से इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे श्रेय कुमारीं (2 रजत), भास्कर कुमार ठाकुर, रोहित कुमार गंझू, अविनाश कुमार गंझू, सोनाली कुमारी, तारा कुमारीं ने रजत पदक और सचिन कुमार झमुदा,आकाश उरांव और अविनाश कुमार गंझू ने कांस्य पदक जीते।
बता दें कि इस प्रतियोगिता में झारखंड के कुल 38 खिलाड़ियों ने भाग लिया था और बेहतर प्रदर्शन करने के बावजूद कुल 8 खिलाड़ी पदक तालिका में अपना स्थान बना पाया।