रांची
टीम sportsjharkhand.com |
झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) के पूर्व अध्यक्ष और वर्तमान संरक्षक पद्मश्री जेजे ईरानी का सोमवार की रात जमशेदपुर में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। जेजे ईरानी 1983 से लेकर 1987 तक जेएससीए (बीसीए) का अध्यक्ष रहे हैं और वर्तमान में जेएससीए का संरक्षक थे। इनके निधन से खेल जगत के साथ-साथ जेएससीए के पदाधिकारियों ने शोक संवेदना व्यक्त की है।
इसी कड़ी में जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम परिसर में जेजे ईरानी को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। श्रद्धांजलि सभा में जेसीए के अध्यक्ष संजय सहाय, सचिव, उपाध्यक्ष समेत तमाम पदाधिकारी, कर्मचारी और खिलाड़ी शामिल हुए। 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया।