| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
क्रिकेट एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड इन इंडिया (CABI) ने भारतीय दिग्गज क्रिकेटर युवराज सिंह को भारत में होने वाले नेत्रहीनों के लिए तीसरे T20 विश्व कप के लिए ब्रांड एंबेसडर बनाया है। बताते चलें कि इस विश्व कप में खेलने वाले भारतीय टीम में झारखंड के खिलाड़ी सुजीत मुंडा भी शामिल है। विश्व कप के मैच 6 से 17 दिसंबर 2022 के बीच खेले जाएंगे। अजय कुमार रेड्डी इस टीम के कप्तान होंगे। वहीं उप कप्तान के रूप में वेंकटेश्वर राव टुन्ना को जगह मिली है। बेहतरीन बल्लेबाजी और दमदार गेंदबाजी के साथ सुजीत मुंडा ऑलराउंडर हैं। नेत्रहीनों के लिए तीसरे T20 विश्व कप में भाग लेने वाले देशों में भारत, नेपाल, बांग्लादेश, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, पाकिस्तान व श्रीलंका शामिल है। उद्घाटन मैच पिछले वर्ष के चैंपियन भारत और नेपाल के बीच 6 दिसंबर 2022 को फरीदाबाद में खेला जाएगा।
रांची के मल्हारकाेचा निवासी सुजीत के चयन पर खेल प्रेमियों ने बधाई और शुभकामनाएं दी है।
भारतीय टीम इस प्रकार है
B1 खिलाड़ी (पूरी तरह से नेत्रहीन)
1. ललित मीणा (राजस्थान)
2. प्रवीण शर्मा (हरियाणा)
3. सुजीत मुंडा (झारखंड)
4. नीलेश यादव (दिल्ली)
5. सोनू गोलकर (मध्य प्रदेश)
6. सोवेंदु महता (पश्चिम बंगाल)
बी 2 खिलाड़ी (आंशिक रूप से नेत्रहीन 2 से 3 मीटर दूर)
1. अजय कुमार रेड्डी (आंध्र प्रदेश)
2. डी वेंकटेश्वर ए राव (आंध्र प्रदेश)
3. नकुल बदनायक (ओडिशा)
4. इरफान दीवान (दिल्ली)
5. लोकेश (कर्नाटक)
बी 3 खिलाड़ी (आंशिक दृष्टि 3 से 6 मीटर की दृष्टि)
1. दुर्गा राव (आंध्र प्रदेश)
2. सुनील रमेश (कर्नाटक)
3. ए. रवि (आंध्र प्रदेश)
4. प्रकाश जयरामैया (कर्नाटक)
5. दीपक मलिक (हरियाणा)
6. दीनाग्रान (पांडिचेरी)


गोलू के बाद दूसरे खिलाड़ी जो विश्व कप टीम में चयनित हुए
गौरतलब है कि सुजीत मुंडा, गोलू कुमार के बाद विश्व कप और भारतीय टीम का हिस्सा बनने वाले झारखंड के दूसरे खिलाड़ी हैं। इससे पहले गोलू कुमार भारतीय ब्लाइंड क्रिकेट टीम में शामिल हो चुके हैं और टी-20 विश्व कप भी खेल चुके हैं जिसमें टीम विजेता बनी थी।







