| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
झारखंड मास्टर एथेलेटिक्स एसोसिएशन की ओर से 13 नवंबर को बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में मास्टर एथलेटिक्स मीट का आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर निर्णय ले लिया गया है। झारखंड मास्टर एथलेटिक्स एसोसिएशन की ओर से शनिवार को इस आयोजन को लेकर एक विशेष बैठक भी आयोजित की गई।
इस बैठक में एसोसिएशन से जुड़े तमाम लोग शामिल थे। इसकी जानकारी झारखंड मास्टर एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव लक्ष्मण राम ने दी है।






