| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
रांची जिला खो-खो एसोसिएशन के तत्वावधान में 11वीं रांची जिला जुनियर, सीनियर बालक-बालिका खो-खो प्रतियोगिता का आगाज शनिवार को हुआ।
प्रतियोगिता के पहले दिन बेहतर प्रतिस्पर्धा देखने को मिला। डे बोर्डिंग प्रशिक्षण केंद्र, नेशनल योग प्रशिक्षण केंद्र, कैम्ब्रियन पब्लिक स्कूल रातू , कैम्ब्रियन पब्लिक स्कूल कांके ने बालक वर्ग के सेमीफाइनल और बालिका वर्ग के सेमीफाइनल में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बुंडू, नेशनल योग प्रशिक्षण केंद्र, कैम्ब्रियन पब्लिक स्कूल रातू की टीम ने जगह बनाई है।
परिणाम
प्रतियोगिता के उदघाटन मैच बालिका वर्ग में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बुंडू जुनियर टीम ने आसानी से कैम्ब्रियन पब्लिक स्कूल रातू को 23-13 अंकों से पराजित किया।
बालक वर्ग में डे बोर्डिंग प्रशिक्षण केंद्र लीची बागान ने कैम्ब्रियन पब्लिक स्कूल कांके को कड़े संघर्ष पूर्ण मैच में 18-15 अंकों से पराजित किया।
दूसरे दिन की प्रतियोगिता सुबह सात बजे से प्रारम्भ होगी।







