| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
झारखंड ओपन स्टेट यूथ बॉयज एंड गर्ल्स, जूनियर मेन विमेन, सीनियर मेन, विमेन वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप का समापन हो गया। इस प्रतियोगिता में रांची के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है और ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया है।
इस प्रतियोगिता में ओवरऑल चैंपियन रांची की टीम रही। जिसने सर्वाधिक पदक बटोरे। प्रतियोगिता में मेजबान रांची सहित गढ़वा, धनबाद, ईस्ट सिंहभूम, बोकारो, जामताड़ा, दुमका, रामगढ़, कोडरमा ,साहेबगंज के तकरीबन 103 खिलाड़ियों और अधिकारियों ने भाग लिया।







