रांची
टीम sportsjharkhand.com |
3 नवंबर से लेकर 12 नवंबर तक 42वां नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप का आयोजन गोवा में हो रहा है। जिसमें झारखंड के 30 सदस्यीय टीम हिस्सा लेंगी।बता दें कि सिल्ली सेंटर रांची के कंपाउंड डिविजन के तीरंदाज कृष चंद्र देव ने 704 स्कोर के साथ स्टेट रिकॉर्ड बनाते हुए झारखंड टीम में जगह बनाई है। बताते चलें कि कृष्ण चंद्र देव बीमार रहते हुए भी रिकॉर्ड को बनाया है। गौरतलब है कि यह खिलाड़ी मलेरिया से ग्रसित है। उनके इस उपलब्धि पर खेल प्रेमियों और खेल पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी है।
इसे लेकर कंपाउंड, इंडियन राउंड, रिर्कव टीम के सिलेक्शन ट्रायल जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कंपलेक्स में दो दिनों तक चला। चयन प्रक्रिया में द्रोणाचार्य अवार्डी श्रीमती पूर्णिमा महतो, अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक राजेंद्र गुड़िया, हरेंद्र सिंह, बी श्रीनिवास राव, प्रकाश राम, अनिल कुमार, शिशिर महतो, एवं सभी जिला से आए प्रशिक्षक उपस्थित थे।