| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
राजधानी रांची के जवाहर विद्या मंदिर श्यामली स्कूल प्रांगण में 20 अक्टूबर से 23 अक्टूबर 2022 तक इंटर स्कूल बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट 2022 का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन की मेजबानी जवाहर विद्या मंदिर श्यामली स्कूल करेगी। इस मामले की जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान स्कूल प्रबंधक ने दी है।
इस टूर्नामेंट में सीबीएसई(CBSE) स्कूलों के बीच इंटर स्कूल बास्केटबॉल प्रतियोगिता आयोजित होगी। स्कूल प्रबंधक की मानें तो कोरोना महामारी के बाद पहली बार स्कूली स्तर पर इस तरीके का खेल से जुड़ा बड़ा आयोजन हो रहा है।
मौके पर जवाहर विद्या मंदिर में इंद्रधनुष 2022 कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। जहां 2022 AISEE और 2022 AISSCE के टॉपर को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में MECON की चीफ जनरल मैनेजर आशा वजीर विश्वास भी शामिल हुई। जिन्होंने टॉपर छात्रों को ट्राफी देकर सम्मानित।







