रांची
टीम sportsjharkhand.com |
फीफा वर्ल्ड कप अंडर 17 फुटबॉल खेल कर लौटी झारखंड की बेटियों का रांची एयरपोर्ट पर रांची के सांसद संजय सेठ, जमशेदपुर के सांसद बिद्युत बरन महतो के अलावे खेल विभाग के पदाधिकारियों ने भी स्वागत किया है। बताते चलें कि फीफा वर्ल्ड कप अंडर 17 भारतीय टीम में झारखंड कि 6 लड़कियों (खिलाड़ियों) का चयन किया गया था। टीम में झारखण्ड की अस्टम उरांव, नीतू लिंडा, अंजली मुंडा, अनिता कुमारी, पूर्णिमा कुमारी एवं सुधा अंकिता तिर्की को शामिल किया गया था। अस्टम उरांव और सुधा अंकिता तिर्की गुमला से हैं। जबकि नीतू लिंडा, अनिता कुमारी और अंजली मुंडा रांची से हैं । वहीं पूर्णिमा कुमारी सिमडेगा जिले की रहने वाली है।
हालांकि फीफा महिला अंडर-17 फुटबॉल विश्व कप में भारतीय टीम का अभियान संतोषजनक नहीं रहा। किसी जीत और बिना किसी गोल के साथ इस अभियान का अंत हुआ। मेजबान होने के कारण भारत को आयु वर्ग की इस शीर्ष प्रतियोगिता में डेब्यू का मौका मिला था। इससे पहले ग्रुप ए के अपने मुकाबले में उसे अमेरिका 0-8 और मोरक्को 0-3 के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। टीम तीन मैच में 16 गोल गवाते हुए बिना किसी अंक के 4 टीम के ग्रुप में अंतिम स्थान पर रही।