| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
युवा पावर फुटबॉल क्लब गुरगांई के देखरेख में तीन दिवसीय मैच का समापन हो गया। तीसरा दिन पहला सेमीफाइनल का उद्घाटन मैच में राजा स्पोर्ट बरियातू बनाम मुन्ना ब्रदर्स बूटी के बीच खेला गया। जिसमें राजा स्पोर्ट बरियातू 1-0 से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह पक्का कर लिया। जिसमें मैन ऑफ दा मैच का खिताब तोहिद अहमद चुने गए। दूसरे सेमीफाइनल मैच सूरज महतो फुटबॉल क्लब कुट्टे बनाम सींगसराय फुटबॉल क्लब अनगड़ा के बीच खेला गया। जिसमें सींग सराय ट्राई ब्रेकर में विजय होकर फाइनल में राजा स्पोर्ट बरियातू के साथ फाइनल मुकाबला हुआ। जिसमें राजा स्पोर्ट बरियातु ट्राई ब्रेकर में 4-3 से विजय घोषित किया गया। जिसमें मैन ऑफ द मैच जीशन राजा एंव टूर्नामेंट ऑफ दी सीरीज का खिताब अविनाश नायक सींगसराय अनगड़ा के खिलाड़ी को शील्ड देकर सम्मानित किया गया।
विजेता टीम को 15000 रुपये नगद बड़ा खस्सी और शील्ड ,उपविजेता टीम को 11,000 रुपये नगद छोटा खस्सी और शील्ड, तीसरा एवं चौथा स्थान को 4100 रुपये फुटबॉल और शील्ड देकर सम्मानित किया गया।







