| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
रांची के खेल गांव स्थित मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के टाना भगत इंडोर स्टेडियम में पिछले 40 दिनों से युवा कबड्डी सीरीज का मानसून एडिशन का खिताब हंपी हीरोज हरियाणा ने जीत लिया है। खिताबी मुकाबले में हंपी हीरोज हरियाणा ने राजस्थान अरावली को 59-32 के अंतर से हराया।
राज्यपाल रमेश बैस मौके पर पहुंचे और खिलाड़ियों को सम्मानित किया। विजेता टीम को 20 लाख रुपये का इनाम दिया गया। रनर टीम को 10 लाख रुपये और तीसरे स्थान पर रही टीम को 5 लाख रुपये का इनाम राशि और मेडल के साथ-साथ ट्रॉफी प्रदान किया गया। चौथे स्थान पर रही टीम को 2 लाख रुपये इनाम राशि दिया गया।
10 सितंबर को शुरू हुए युवा कबड्डी सीरीज मानसून एडिशन का समापन हो गया। इस टूर्नामेंट में 6 राज्यों के 140 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। रांची के इस स्टेडियम में लगभग 124 मैच खेले गए। बताते चलें कि युवा कबड्डी सीरीज का समर सत्र का आयोजन 2022 के जून-जुलाई महीने के बीच जयपुर में हुआ था और इसी टूर्नामेंट का मानसून सत्र 10 सितंबर से रांची के मेगा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में आयोजित किया गया। कुल 10 टीमें इस प्रतियोगिता में शामिल हुई। 6 राज्यों की सीरीज में झारखंड, बिहार, उत्तराखंड, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान की टीम इस प्रतियोगिता का हिस्सा बनी।







