| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
झारखंड ग्रेपलिंग एसोसिएशन के तत्वधान में दूसरी झारखंड राज्य कैडेट बालक, बालिका जूनियर बालक, बालिका, सीनियर पुरुष और महिला ग्रेपलिंग कुश्ती चैंपियनशिप 22 और 23 अक्टूबर को रामगढ़ में आयोजित किया जा रहा है।
रामगढ़ जिला ग्रेपलिंग एसोसिएशन के द्वारा इस राज्य स्तरीय ग्रेपलिंग कुश्ती प्रतियोगिता के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। झारखंड ग्रेपलिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि इस राज्य स्तरीय ग्रेपलिंग कुश्ती प्रतियोगिता में लगभग ढाई सौ ग्रेपलिंग कुश्ती पहलवान भाग ले रहे हैं। इस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक और रजत पदक विजेता खिलाड़ी का चयन झारखंड ग्रेपलिंग कुश्ती टीम में किया जाएगा। जो 24 नवंबर से 27 नवंबर तक अयोध्या नंदी नगर उत्तर प्रदेश में भारतीय कुश्ती संघ और ग्रेपलिंग कमेटी ऑफ इंडिया के द्वारा आयोजित दूसरी राष्ट्रीय ग्रेपलिंग कुश्ती चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे।







